ठनका से एक ही मौत, चार घायल

दारू (हजारीबाग) : जिले के दारू थाना क्षेत्र के दिगवार अक्काकुंबा में तेज बारिश के बीच ठनका गिरने से जुनून किस्कू (19) की मौत हो गयी. मृतक के भाई हेमंत किस्कू (7) के अलावा आशा किस्कू (4),भीम किस्कू (9) व अर्जुन किस्कू (28) घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा […]

दारू (हजारीबाग) : जिले के दारू थाना क्षेत्र के दिगवार अक्काकुंबा में तेज बारिश के बीच ठनका गिरने से जुनून किस्कू (19) की मौत हो गयी. मृतक के भाई हेमंत किस्कू (7) के अलावा आशा किस्कू (4),भीम किस्कू (9) व अर्जुन किस्कू (28) घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है. बताया जाता है कि शनिवार को अक्काकुंबा गांव के बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी. बच्चों के बीच ही ठनका गिर गया़

इसकी चपेट में आने से जुनून किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने देसी उपचार करते हुए उसे गोबर में गाड़ दिया. लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं आया़ उसे इलाज के लिए हजारीबाग ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि अचानक ही उसकी मौत हो गयी. इधर, घायलों के परिजनों व पूर्व मुखिया महेंद्र मुर्मू ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >