आदिवासी महारैली में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

हजारीबाग : सीएनटी एक्ट एवं स्थानीय नीति को लेकर रांची में आदिवासी महारैली 17 मई को होगी. इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे. उनके आगमन को लेकर जिला जदयू कमेटी तैयारी में जुट गयी है. महासचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता ने बताया कि इसके लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसे लेकर […]

हजारीबाग : सीएनटी एक्ट एवं स्थानीय नीति को लेकर रांची में आदिवासी महारैली 17 मई को होगी. इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे. उनके आगमन को लेकर जिला जदयू कमेटी तैयारी में जुट गयी है. महासचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता ने बताया कि इसके लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसे लेकर गुरुवार को पार्टी की बैठक हुई. इसमें निरंजन महतो, राजीव सिंह, डब्ल्यू सिंह, विनोद रवानी, अर्जुन राम, रंजीत कुमार, रंजीत मेहता, शकुंतला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >