हजारीबाग : अध्यात्मिक महोत्सव प्रचार मामले में बड़ा बाजार टीओपी में 341-17 धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज हुआ है. इमलीकोठी रोड निवासी अशोक कुमार यादव पिता ऋषिदेव यादव एलआइसी अभिकर्ता के आवेदन पर यह मामला दर्ज हुआ है. इसमें प्रो अमित सोरेन और दामोदर गगरई पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का आरोप लगा है.
बड़ा बाजार टीओपी प्रभारी नथुनी यादव ने कहा कि मामले के अनुसंधान के बाद आरोपियों पर कार्रवाई होगी. अनुसंधान होने तक हिरासत में लिये गये दोनों लोगों को रिहा कर दिया गया. गौरतलब है कि बजरंग दल ने नौ मई को इमलीकोठी चौक के पास येशु समाज के प्रचारकों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगा कर विरोध किया था.
