22 झारखंड बटालियन ने चंदवार गांव को लिया गोद

हजारीबाग : 22 झारखंड बटालियन हजारीबाग ने चंदवार गांव को गोद लिया. सीओ कर्नल मुकेश भटनागर, ले डॉ एसके पांडेय एवं प्रशिक्षण शाखा ने चार मई को चंदवार गांव का दौरा किया. अधिकारियों ने गांव के लोगों से बातचीत की और समस्याओं से अवगत हुए. बटालियन ने खुले में शौच से मुक्ति के लिए जागरुकता […]

हजारीबाग : 22 झारखंड बटालियन हजारीबाग ने चंदवार गांव को गोद लिया. सीओ कर्नल मुकेश भटनागर, ले डॉ एसके पांडेय एवं प्रशिक्षण शाखा ने चार मई को चंदवार गांव का दौरा किया.
अधिकारियों ने गांव के लोगों से बातचीत की और समस्याओं से अवगत हुए. बटालियन ने खुले में शौच से मुक्ति के लिए जागरुकता अभियान चलाया. कार्यक्रम को कमांडर आदित्य मदान ने संबोधित किया. नरेश ठाकुर जिला समन्वयक ने खुले में शौच करने से क्या नुकसान है, इसकी जानकारी दी. कार्यक्रम के प्रखंड समन्वयक रितेश कुमार, वीजेंद्र कुमार, दयामनी टोप्पो एवं चंदवार ग्राम के लोग उपस्थित थे. कमांडर आदित्य मदान एवं सीओ ने कहा कि अगले चरण में गांव के तालाब को साफ किया जायेगा. अभियान में ले डॉ एसके पांडेय एवं एनसीसी कैडेट शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >