महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार का प्रयास

हजारीबाग : होलीक्रॉस सोशल सर्विस सेंटर में नाबार्ड का एसएचजी डिजिटाइजेशन एवं बैंक लिंकेज पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया. वर्कशॉप में बैंकर्स एवं एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एस मंडल एसएचजी डिजिटाइजेशन एवं बैंक से ऋण दिलवाने पर विशेष बल दिया. कहा गया कि महिलाओं की आर्थिक […]

हजारीबाग : होलीक्रॉस सोशल सर्विस सेंटर में नाबार्ड का एसएचजी डिजिटाइजेशन एवं बैंक लिंकेज पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया. वर्कशॉप में बैंकर्स एवं एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एस मंडल एसएचजी डिजिटाइजेशन एवं बैंक से ऋण दिलवाने पर विशेष बल दिया. कहा गया कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार का प्रयास किया जायेगा.
एलडीएम एनके सिंह ने कहा कि हजारीबाग व रामगढ़ के सभी एसएचजी को बैंक से जोड़ा गया है. बहुत सी योजनाएं सरकार की चल रही है. मंच संचालन नाबार्ड के डीडीएम बीबी नायक ने किया. मौके पर जेनरल मैनेजर जेसी मोहंती, एसएलबी सीके प्रसाद जोसी, झारखंड ग्रामीण बैंक के रिजनल मैनेजर अभय कुमार, बीओआइ के डीजीएम एसएथी राजू, सपोर्ट के सचिव भवानीशंकर गुप्ता, सहदेव गांगुली, रामेश्वर सिंह, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के अलावा अन्य बैंक के सदस्य शामिल हुए. महिलाओं को सशक्त एवं आगे ले जाने की विशेष मुहिम पर विभिन्न प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >