हजारीबाग : चालक को नींद आने से बोलेरो पलटी, 5 घायल

कटकमसांडी : हजारीबाग कटकमसांडी चतरा मार्ग के गांगपुर गिधौर के पास बोलेरो बाहन की पलटी होने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सोमवार सुबह 9 बजे की है. घायलों में बगोदर इस्लामपुर बराई गावं के सदाकत (35 वर्ष ) मोहम्मद साबिर (45 वर्ष ) इमरान अंसारी (70 वर्ष) अब्दुल रशीद (65 […]

कटकमसांडी : हजारीबाग कटकमसांडी चतरा मार्ग के गांगपुर गिधौर के पास बोलेरो बाहन की पलटी होने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सोमवार सुबह 9 बजे की है. घायलों में बगोदर इस्लामपुर बराई गावं के सदाकत (35 वर्ष ) मोहम्मद साबिर (45 वर्ष ) इमरान अंसारी (70 वर्ष) अब्दुल रशीद (65 वर्ष ) और मोहम्मद लतीफ ( 60 वर्ष) का नाम शामिल है .

जानकारी के अनुसार बगोदर – गिरिडीह से 8 लोग चतरा निजी काम से बोलेरो पर सवार होकर जा रहे थे. गांगपुर के पास चालक को नींद आ गयी और गाड़ी अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी. जहां पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वाहन में 8 लोग सवार थे तीन को हल्की चोट आई है. सदर अस्पताल हजारीबाग में इलाज के बाद तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >