सुहागिनों ने की पति की लंबी उम्र की कामना

तीज पर्व को लेकर अनुष्ठान इचाक. प्रखंड में तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया. पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. व्रतधारी महिलाएं सुबह से ही पेड़किया बनाने और पूजन सामग्री जुटाने में लगी थीं. सुहागिनों ने इस दौरान 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा. रात्रि में पूजा के क्रम […]

तीज पर्व को लेकर अनुष्ठान
इचाक. प्रखंड में तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया. पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. व्रतधारी महिलाएं सुबह से ही पेड़किया बनाने और पूजन सामग्री जुटाने में लगी थीं.
सुहागिनों ने इस दौरान 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा. रात्रि में पूजा के क्रम में भगवान शिवऔर पार्वती की कथा सुनी. वहीं अमर सुहाग की कामना की. पति के दीर्घायु होने की दुआ मांगी. सुबह होने पर पूजन सामग्री के कुछ अंश को नदी में प्रवाहित कर व्रत तोड़ती हैं. तीज पर्व पर गांवों में व्रतधारी महिलाओं द्वारा रात्रि जागरण और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >