हजारीबाग : विपक्षी दलों का दो दिवसीय सामूहिक उपवास कार्यक्रम 30 अगस्त को 10.30 बजे से 31 अगस्त को शाम 4.30 बजे तक चला. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा,अर्जुन यादव, भुवनेश्वर पटेल, झाविमो विधायक प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, रमेश राही, सरोज सिंह, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी समेत सैकड़ों लोग उपवास में शामिल हुए.
उपवास के दौरान झारखंड सरकार की नीतियों से उत्पन्न संकट को वक्ताओं ने अलग-अलग तरीके से बयान किया. उपवास के पहले दिन 30 अगस्त के रात दस बजे के बाद मंच पर ही सभी उपवास करनेवाले लोगों ने विश्रम किया. झाविमो व अन्य दलों की महिला नेत्री व बड़कागांव से आये आंदोलनकारी महिलाओं ने उपवास में शामिल रही. दूसरे दिन बड़कागांव के स्वतंत्रता सेनानी सुगन साव ने जूस पिला कर उपवास तोड़वाया.
विस्थापितों की लड़ाई साथ लड़ेंगे
जदयू प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि विस्थापितों का दर्द समझता हूं. घर के एक-एक सदस्य बरबाद हो जाते हैं. विस्थापितों की लड़ाई में हम सभी को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा. कांग्रेस विधायक निर्मला देवी ने कहा कि पहले लड़ाई में अकेला महसूस करते थे. अब सभी लोग एकजुट हुए हैं. जनता को उनका हक दिलायेंगे. पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में आंदोलन को और तेज किया जायेगा.
इसके अलावा कार्यक्रम प्रभारी शिवलाल महतो, सह प्रभारी मुन्ना मल्लिक, खालिद खलील, अर्जुन यादव, हरीश श्रीवास्तव, चंद्रनाथ भाई पटेल, भुवनेश्वर पटेल, चंद्रमोहन पटेल, बटेश्वर मेहता, बंधु तिर्की, सुधा चौधरी, महमूद आलम समेत कई नेताओं ने संबोधित किया.
उपवास कार्यक्रम में शामिल पूर्व मंत्री देवदयाल कुशवाहा, जिप सदस्य प्रियंका कुमारी, बाबू भाई विद्रोही, मो हकीम, हजला हासमी, मो सईद, फारवर्ड ब्लॉक के रामेश्वर राम कुशवाहा, एनसीपी के प्रयाग मेहता, झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला सचिव सुखदेव यादव, कोषाध्यक्ष मो निसार, खलील अंसारी, अनिल राणा, कौलेश्वर महतो, बबलू, लखेंद्र ठाकुर, अनिरुद्ध कुमार, भीष्म महतो, विकनात महतो, अनुराग, युसूफ अंसारी, तिलेश्वर महतो, अवध किशोर यादव, वीरेंद्र कुमार, सुगन साव, श्याम स्वरूप, भागीरथ महतो, इकबाल अंसारी, सुरेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, विवेक कुमार, चंदन कुमार, सुधीर प्रभाकर तिग्गा, रमेश हेंब्रोम, विकास हरि शामिल थे.
