कटकमसांडी : विधायक मनीष जायसवाल के पिता व पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने फुटबॉल खिलाड़ियों को जरसी का सेट सौंपा. जिन क्लब के खिलाड़ियों को सेट सौंपा गया, उनमें रेबर पंचायत के होरिया ग्राम के नवयुवक क्लब, नावाखाप ग्राम के बालकृष्ण क्लब, कुरहागढ़ा ग्राम के न्यू नवयुवक क्लब एवं डाटो पंचायत स्थित कठोतिया ग्राम के डाटो क्लब के खिलाड़ी शामिल हैं.
मौके पर रेबर के मुखिया प्रतिनिधि हलधर यादव, मनोज गिरि, आदित्य साहू, किशोरी राणा, सुरेंद्र यादव, नारायण रविदास, वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, रामदेव भुइयां, मुकुंद राणा, राजू यादव, सदान हुसैन, कुलदीप यादव, ननकू यादव, संतोष राणा व मनोज भुइयां सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
