बड़कागांव से पैदल चल कर हजारीबाग पहुंचे भू-रैयत

बड़कागांव : एनटीपीसी की ओर से जमीन अधिग्रहण के विरोध में बड़कागांव प्रखंड के भू-रैयत हजारीबाग में हो रहे उपवास कार्यक्रम में शामिल होने 38 किमी पैदल चल कर पहुंचे. बड़कागांव बुद्धिजीवी मंच के बैनर तले काफी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे उपवास कार्यक्रम में शामिल हुए. मंच का नेतृत्व राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर […]

बड़कागांव : एनटीपीसी की ओर से जमीन अधिग्रहण के विरोध में बड़कागांव प्रखंड के भू-रैयत हजारीबाग में हो रहे उपवास कार्यक्रम में शामिल होने 38 किमी पैदल चल कर पहुंचे. बड़कागांव बुद्धिजीवी मंच के बैनर तले काफी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे उपवास कार्यक्रम में शामिल हुए. मंच का नेतृत्व राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा कर रहे थे. इस दौरान रैयतों पैदल चलते हुए गीत भी गाये. बड़कागांव से हजारीबाग तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों व लोकगीतों के माध्यम लोगों ने लोगों का मनोरंजन भी किया.
यात्रा सुबह सात बजे से मुख्य चौक एवं पंकरी बरवाडीह स्थित मंदिर के पास से शुरू हुई थी. रैयतों का कहना था कि मुख्यमंत्री की वार्ता के बाद भी रैयतो के अनुकूल काम नहीं हो रहा है.
अब तक झूठे मुकदमे को वापस नहीं लिया गया. लाठीचार्ज करनेवाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई. पैदल यात्रा मेंअधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार, लखिंद्र ठाकुर, सुगन साव, अवध किशोर यादव, दिलेश्वर महतो, कैलाश साव, कैलाश राणा, बंधु महतो, गणेश महतो, भोला साव, बाजो राम व चंद्रिका साव समेत सैकड़ों लोग शामिल थे. कार्यक्रम में बड़कागांव, चेपाखुर्द, जुगरा, चिरुडीह, सिंदवारी, सोनबरसा, चुरचू, डाड़ी, डाडीकला, लंगातू, केरीगढ़ा व मंझली डाड़ी समेत दर्जनों गांवों के किसान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >