मुखिया ने पकड़ी गड़बड़ी, देना पड़ा तीन-तीन क्विंटल चावल

चौपारण : करमा पंचायत के मुखिया राजदेव यादव ने करमा गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लक्ष्मी महिला मंडल के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया है़ बताया जाता है कि डीलर एक साल से तीन कार्डधारियों के नाम से राशन का उठाव प्रखंड गोदाम से कर रहा था, जबकि कार्डधारियों को राशन नहीं मिल […]

चौपारण : करमा पंचायत के मुखिया राजदेव यादव ने करमा गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लक्ष्मी महिला मंडल के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया है़ बताया जाता है कि डीलर एक साल से तीन कार्डधारियों के नाम से राशन का उठाव प्रखंड गोदाम से कर रहा था, जबकि कार्डधारियों को राशन नहीं मिल रहा था.
इसकी शिकायत कार्डधारी बिमला देवी, प्रदीप भुइयां, निरपी देवी एवं काजल देवी ने मुखिया के पास की थी. मुखिया ने इसकी जांच पड़ताल शुरू की. जांच में पाया गया कि उक्त कार्डधारीयों के नाम से प्रत्येक माह डीलर राशन का उठाव कर रहा है. इसके बाद मुखिया ने एक साल का राशन तीनों कार्डधारियों के बीच डीलर से बंटवाया. तीनों-उपभोक्ताओं की तीन-तीन क्विंटल चावल देना पड़ा. मुखिया ने डीलर को चेतावनी भी दी.
बाजार से खरीद कर देना पड़ा चावल
लक्ष्मी महिला मंडल के संचालकों ने मामले का खुलासा होने के बाद अपनी गलती को स्वीकारा. बाद में बाजार से चावल खरीद कर कार्डधारियों के बीच बांटा. मौके पर कांग्रेस नेता बैजु गहलौत, प्रमुख प्रतिनिधि बिराज रविदास, वार्ड सदस्य प्रदीप चंद्रवंशी, जिरवा देवी, पुतुल देवी, शारदा देवी व छोटू गोप सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >