राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे डॉ राकेश व डॉ माया

मेरे लिए गौरव का क्षण हजारीबाग. हजारीबाग संत कोलंबस कोलजियट स्कूल के शिक्षक डॉ राकेश कुमार का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये किया गया है. शिक्षक के पद लगभग 30 साल से कार्यरत हैं. इनकी देखरेख में स्कूल व एनसीसी के बच्चों ने देश स्तर पर काफी शोहरत हासिल की है.राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये चयिनत […]

मेरे लिए गौरव का क्षण
हजारीबाग. हजारीबाग संत कोलंबस कोलजियट स्कूल के शिक्षक डॉ राकेश कुमार का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये किया गया है. शिक्षक के पद लगभग 30 साल से कार्यरत हैं. इनकी देखरेख में स्कूल व एनसीसी के बच्चों ने देश स्तर पर काफी शोहरत हासिल की है.राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये चयिनत होने पर डॉ राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासित होना बहुत जरूरी है.
ईमानदार प्रयास से सफलता मिलने में संदेह नहीं रहता. उन्होंने कहा कि शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में दिया जानेवाला सम्मान बेहतर करने की प्रेरणा देती है. मेरे जीवन के लिये यह गौरव का क्षण है. उन्होंने शिक्षकों के घटते सम्मान पर चिंता जाहिर की है. कहा है कि आज के नये सामाजिक वातारण में शिक्षक शिक्षा को सेवाभाव से काम नहीं करते हैं. शिक्षा को पेशा बनाया गया है. इस शिक्षण व्यवस्था से न केवल शिक्षकों का, बल्कि शिक्षक एवं छात्रों का जो पारंपरिक संबंध था, उसमें भी गिरावट आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >