हजारीबाग. इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिका डॉ माया कुमारी का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किया गया है. वह इस स्कूल में 1995 से कार्यरत हैं. उन्हें यह पुरस्कार उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं पर्यावरणीय क्षेत्र में किये गये कार्य के लिए दिया गया है. डॉ माया बच्चों को जीव विज्ञान विषय पढ़ाती हैं. जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण को लेकर चलाये गये अभियान में उनकी सेवा को सराहा गया है. पर्यावरण से संबंधित सभी प्रकार का उनका कार्य शोधपूर्ण रहा. डॉ माया कुमारी ने बताया कि झारखंड बेस्ट प्रोजेक्ट विषय के कारण इंडियन साइंस कांग्रेस के लिए वह चुनी गयीं.
जिला के लिए साइंस फॉर सोसाइटी के लिए झारखंड सरकार द्वारा उन्हें डिस्ट्रिक एकेडमिक को-अॉर्डिनेटर बनाया गया. इस प्रोजेक्ट के तहत जिला के लिये काम किया. उन्होंने कई बार राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व किया. सीसीआरटी प्रोग्राम के तहत सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिये मेरे स्कूल में एक क्लब बनाया गया. जिसके माध्यम से झारखंड की संस्कृति को देश स्तर पर उभारने का काम किया. उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षकों का अभाव का प्रभाव शिक्षा के परिणाम पर असर पड़ता है. उन्होंने कहा कि स्कूल परिणाम कम संसाधन के बाद भी अच्छा रहा है
