शिक्षक संघ की बैठक, आंदोलन की धमकी

हजारीबाग. राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दीपक की अध्यक्षता में जिला स्कूल में हुई. इसमें डीएसइ इंद्रभूषण सिंह की ओर से संघ के प्रतिनिधियों को अपमानित किये जाने की निंदा की गयी. वहीं निर्णय लिया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी संघ प्रदेश कमेटी में रखी जायेगी. साथ ही […]

हजारीबाग. राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दीपक की अध्यक्षता में जिला स्कूल में हुई. इसमें डीएसइ इंद्रभूषण सिंह की ओर से संघ के प्रतिनिधियों को अपमानित किये जाने की निंदा की गयी. वहीं निर्णय लिया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी संघ प्रदेश कमेटी में रखी जायेगी.
साथ ही डीएसइ के कार्यप्रणाली में सुधार नसीं लाने पर धरना-प्रर्दशन व आंदोलन चलाने को निर्णय लिया गया. बैठक में प्रधान सचिव अजय कुमार मेहता, मनोज कुमार, सैयद मंजर हसन, ओम प्रकाश, फहमिदा खातून, सुधीर पांडेय, प्रदीप कुमार, जहीर एहसान, सुधीर प्रसाद, रामधीन प्रसाद कुशवाहा, चितरंजन दास, रामेश्वर गोप, अगेस्टीन तिर्की, मनोज हांसदा, लक्ष्मी प्रसाद, गुलाकी प्रसाद, राम प्रवेश राम समेत दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >