हजारीबाग : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 30-31 अगस्त को जिला स्कूल मैदान में सामूहिक उपवास पर बैठेंगे. इस सामूहिक उपवास कार्यक्रम में जदयू, राजद व झाविमो समेत अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. बाबूगांव स्थित कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए झाविमो युवा मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार ने उक्त जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उपवास कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है.
यह उपवास बड़कागांव विस्थापन, सीएनटी, एसपीटी एक्ट, स्थानीय नीति, गैरमजरुवा भूमि पर कंपनी का जबरन कब्जा के विरुद्ध राज्य सरकार के खिलाफ होगा. कार्यक्रम प्रभारी किसान मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो को बनाया गया है. मौके पर झाविमो केंद्रीय प्रवक्ता खालिद खलील, मीडिया प्रभारी सरोज सिंह, चंद्रनाथ भाई पटेल, राजेश गुप्ता, सच्चू पांडेय सहित अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे.
