लकड़ी के पुल का लिया जायजा

बड़कागांव : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा 24 अगस्त को बड़कागांव पहुंचे और नारो नदी का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने टूटे हुए पुल का निरीक्षण किया. वहीं ग्रामीणों द्वारा बनाये गये लकड़ी के पुल पर चले स्थिति की जानकारी ली. मंत्री ने इस नदी पर पुल बनवाने का अश्वासन दिया. मंत्री के साथ भाजपा […]

बड़कागांव : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा 24 अगस्त को बड़कागांव
पहुंचे और नारो नदी का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने टूटे हुए पुल का निरीक्षण किया. वहीं ग्रामीणों द्वारा बनाये गये लकड़ी के पुल पर चले स्थिति की जानकारी ली. मंत्री ने इस नदी पर पुल बनवाने का अश्वासन दिया.
मंत्री के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष टुनू गोप, अनिल मिश्र ,भाजपा मंडल अध्यक्ष बेचन साव समेत कई लोग शामिल थे. ज्ञात हो कि पिछले दिनों भारी बारिश व तेज हवा से प्रखंड में सैकड़ों पेड़ गिर गये, वहीं कई पुल पुलिया बह गये
थे. इस कारण गांव का आवागमन ठप हो गया है. पुल के टूटने के बाद ग्रामीण सब्जियों को लेकर बाजार तक नहीं पुहंच पा रहें है. इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >