बड़कागांव में छह वाहनों से बैटरी की चोरी

बड़कागांव : स्थानीय सूर्य मंदिर के पास खड़े छह वाहनों से आठ बैटरी की चोरी कर ली गयी. जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी रामभरोस तिवारी के हाइवा से दो बैटरी की चोरी हो गयी. उक्त वाहन की चपेट में आने से 21 अगस्त को एक बाइक सवार युवक घायल हो गया था. घटना के बाद […]

बड़कागांव : स्थानीय सूर्य मंदिर के पास खड़े छह वाहनों से आठ बैटरी की चोरी कर ली गयी. जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी रामभरोस तिवारी के हाइवा से दो बैटरी की चोरी हो गयी. उक्त वाहन की चपेट में आने से 21 अगस्त को एक बाइक सवार युवक घायल हो गया था.
घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन को अपने जिम्मे में सूर्य मंदिर के पास रखा था, जिससे बैटरी की चोरी हुई. वहीं रवींद्र महतो के हाइवा वाहन से दो बैटरी, सुबोध महतो व विनोद महतो के टरबो वाहन से एक-एक बैटरी, तुलसी महतो के जेसीबी से एक बैटरी, कमलेश महतो (टेलियतारी) के ट्रैक्टर से एक बैटरी की चोरी 21 अगस्त की रात चोरी हो गयी. इस संबंध में बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >