बड़कागांव : हरदरा नदी पर बना डायवर्सन टूटा

बड़कागांव : बड़कागांव में बारिश के कारण हरदरा नदी पर बना डायवर्सन टूट कर बह गया. इससे तेलियातरी, चंदन टिलहा, गौरव बाजार, गोविन्द डीह गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने शीघ्र डायवर्सन बनाने की मांग जिला प्रशासन से की है. इतना ही नही यह डायवर्सन बड़कागांव -टंडवा के […]

बड़कागांव : बड़कागांव में बारिश के कारण हरदरा नदी पर बना डायवर्सन टूट कर बह गया. इससे तेलियातरी, चंदन टिलहा, गौरव बाजार, गोविन्द डीह गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने शीघ्र डायवर्सन बनाने की मांग जिला प्रशासन से की है.
इतना ही नही यह डायवर्सन बड़कागांव -टंडवा के लिए बाइपास का काम करता था. उप मुखिया रंजीत मेहता, लालमणि महतो ने डायवर्सन को शीघ्र बनाने की मांग की है.
नदियों का जलस्तर बढ़ा : लगातार हो रही बारिश से तरीवा नदी, छवनिया नदी, चोरका नदी, गोंदलपुरा नदी, नापो नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इन नदियों पर पुल नहीं होने के कारण 40-45 गांव टापू बन गये हैं. प्रखंड मुख्यालय व बाजार से लोगों का संपर्क टूट गया है. इन गांवों का हर बरसात अभिशाप बनाकर आता है.
जर्जर हुईं सड़कें : बरसात ने पथ विभाग, आरइओ, पीडब्लूडी विभाग की पोल खोल दी है़ बड़कागांव की सड़कें तालाब में तब्दील हो गये हैं. सड़कें जर्जर हो गयी हैं. गड्ढे में सड़क है कि सड़क में गड्ढा पता ही नहीं चलता. आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है. टैक्सी स्टैंड के पास बादम मेन रोड जलमग्न हो चुका है. वहीं ब्लॉक मुख्यालय के पास कदमाडीह से लेकर कांडतरी रोड में सैकड़ों गड्ढे हैं. टंडवा रोड में सूर्य मंदिर के पास कई गड्ढे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >