इचाक में पीएचसी जलमग्न

इचाक : प्रखंड में रविवार रात से लगातार हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. नदी, पोखर, पुल-पुलिया, खेत-खलिहान सभी जलमग्न हो गये हैं. दैनिक मजदूर काम पर नहीं जा पा रहे. विद्यार्थियों को भी स्कूल जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रखंड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह जलमग्न […]

इचाक : प्रखंड में रविवार रात से लगातार हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. नदी, पोखर, पुल-पुलिया, खेत-खलिहान सभी जलमग्न हो गये हैं. दैनिक मजदूर काम पर नहीं जा पा रहे. विद्यार्थियों को भी स्कूल जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रखंड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह जलमग्न हो गया. मरीज परेशान हैं. सबसे ज्यादा दिक्कत इचाक मोड़-बरकट्ठा मार्ग के ऊंचा हो जाने एवं मार्ग में नाली निर्माण न होने के कारण सड़क के आसपास रहनेवाले लोगों को हो रही है. सड़क का पानी सीधे घरों में घुस रहा है. इचाक मोड़, चपरख, हदारी, इचाक, कुरहा, चंदा, करियातपुर, मोकतमा, फुरूका, देवकुली, लुंदरू व अन्य गांवों के लोग रात-रात भर जाग कर घरों से पानी निकाल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >