हजारीबाग में मेगा रक्तदान शिविर, 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

हजारीबाग के हरनगंज में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। विधायक प्रदीप प्रसाद ने की सराहना।

हजारीबाग: वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं मुक्तिधाम सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हरनगंज स्थित स्वयंवर पैलेस में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया. शिविर की शुरुआत रामबिलास पासवान ने रक्तदान कर की.

मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि रक्तदान महादान है. समय पर मिला रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है. उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाना है.

उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी को पड़ सकती है, इसलिए ऐसे शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं. मुक्तिधाम सेवा संस्थान के संस्थापक नीरज कुमार पासवान ने रक्तदान को समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया. संस्था के सचिव ब्रजेश सहाय ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया. मौके पर राकेश गुप्ता, ऋषभ ऋषि सहित कई लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >