शहर के अंदर 15 कंटेनमेंट जोन

शहर के अंदर 15 कंटेनमेंट जोन

झुमरीतिलैया : शहर में कोरोना का कहर जारी है. पिछले कुछ दिनों शहर के 28 वार्डों में सात वार्ड में 15 कंटेनमेंट जोन बनाये गये है. सोमवार को तीन इलाकों में कंटेनमेंट जोन बनाकर सील किया गया. गांधी स्कूल जाने वाले मुख्य मार्ग के साथ ही गैस गोदाम गली के चौराहा, राजगढ़िया रोड स्थित राजेश पाट मोहल्ला को बैरिकेडिंग कर सील किया गया है.

विशेष पदाधिकारी कौशलेश कुमार ने बताया कि गांधी स्कूल रोड जहां सील किया गया है. वहां पर एक पुलिस के जवान और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे. विशेष आवश्यकता वाले लोगों को आवश्यकता अनुसार आने जाने की अनुमति मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >