बरही में ओवरलोड वाहनों की जांच, लगाया जुर्माना

बरही : बरही रसोइया धमना टॉल प्लाजा के पास बुधवार को ओवरलोड वाहनों की जांच हुई. जांच में राज्य के परिवहन आयुक्त फैज अहमद, परिवहन सचिव के रवि, हजारीबाग जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, यातायात पुलिस निरीक्षक एमवीआइ के एमके मरांडी थे. जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, प्रदूषण, इंश्योरेंस व ड्राइवरों […]

बरही : बरही रसोइया धमना टॉल प्लाजा के पास बुधवार को ओवरलोड वाहनों की जांच हुई. जांच में राज्य के परिवहन आयुक्त फैज अहमद, परिवहन सचिव के रवि, हजारीबाग जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, यातायात पुलिस निरीक्षक एमवीआइ के एमके मरांडी थे. जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, प्रदूषण, इंश्योरेंस व ड्राइवरों की जांच की गयी.

अद्यतन कागजात नहीं होने पर वाहनों पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. अधिकारियों ने वाहन चालकों को सारे कागजात अद्यतन करने की चेतावनी दी. जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि बरही टॉल प्लाजा के पास सप्ताह में दो दिन वाहनों की जांच होगी. इसके अलावा बाइक सवारों के हेलमेट की भी जांच भी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >