बड़कागांव : बड़कागांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस महागठबंधन की नव निर्वाचित विधायक अंबा प्रसाद ने 31514 वोटों से बड़ी जीत दर्ज कर क्षेत्र में कांग्रेस की तिकड़ी बनायी. अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र प्रसाद ने 2009 में तथा माता निर्मला देवी ने 2014 में बड़कागांव से विधायक बनें थे. कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद को 98862 मत मिले.
उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजसू के रोशन लाल चौधरी को 67348 मत मिले. तीसरे स्थान पर भाजपा के लोकनाथ प्रसाद ने 31761 मत हासिल किया. बड़कागांव सीट पर कांग्रेस पार्टी ने हैट्रिक लगायी. अंबा प्रसाद ने एमबीए एलएलबी की पढ़ाई की है.
एलएलबी की पढ़ाई के बाद अंबा प्रसाद दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. लेकिन एक अक्तूबर 2016 में चिरुडीह गोली कांड को लेकर विधायक निर्मला देवी को राज्य बदर कर दिया गया. इसके बाद क्षेत्र में विकास पर प्रभाव न पड़े इसके लिए अंबा प्रसाद ने यूपीएससी की पढ़ाई छोड़ कर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में अपनी मां के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए राजनीति में जुड़ गयी.
