खलिहान में लगी आग, ढाई लाख रुपये की क्षति

इचाक : थाना क्षेत्र के करियातपुर गांव निवासी रामा साव के पारडीहटांड़ स्थित खलिहान में 28 नवंबर की रात आग लगने से सैंकड़ों बोझा धान जल कर नष्ट हो गये. घटना गुरुवार देर रात की है. भुक्तभोगी रामा साव ने बताया कि पारडीहटांड़ में खलिहान में किसी आपराधिक तत्व ने आग लगा दी, जिससे खलिहान […]

इचाक : थाना क्षेत्र के करियातपुर गांव निवासी रामा साव के पारडीहटांड़ स्थित खलिहान में 28 नवंबर की रात आग लगने से सैंकड़ों बोझा धान जल कर नष्ट हो गये. घटना गुरुवार देर रात की है. भुक्तभोगी रामा साव ने बताया कि पारडीहटांड़ में खलिहान में किसी आपराधिक तत्व ने आग लगा दी, जिससे खलिहान में रखे 1100 बोझा धान पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गये.

बताया कि रात के लगभग डेढ़ बजे करियातपुर गांव निवासी विनोद साव ने खलिहान से उठती आग की लपटें देख इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. आनन-फानन गांव के रविजीत कुमार, सुनील कुमार, मनोज राम, मदन कुशवाहा, पवन कुमार, रवि रंजन, शशि रंजन, सुबोध कुमार, आमोद कुमार, प्रमोद कुमार, सोनू, अमृत कुशवाहा समेत दर्जनों ग्रामीणों ने पंप के जरिये आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक धान पूरी तरह से जल चुका था. अगलगी में लगभग ढाई लाख रुपये की क्षति हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >