जमीन विवाद में बेटे ने की बाप की हत्या

कटकमसांडी थाना के सारूगारू गांव की घटना घायल सौतेली मां व भाई अस्पताल में भर्ती कटकमसांडी : जमीन विवाद में बैजनाथ माली ने अपने पिता लालजी माली (65) को रॉड व लाठी स��� पीट पीट कर हत्या कर दी. घटना हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के सारूगारू गांव में सोमवार को सुबह नौ बजे […]

कटकमसांडी थाना के सारूगारू गांव की घटना

घायल सौतेली मां व भाई अस्पताल में भर्ती
कटकमसांडी : जमीन विवाद में बैजनाथ माली ने अपने पिता लालजी माली (65) को रॉड व लाठी से पीट पीट कर हत्या कर दी. घटना हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के सारूगारू गांव में सोमवार को सुबह नौ बजे घटी.
मृत लालजी माली की पत्नी उधुलवा देवी ने बताया कि मेरे पति लालजी माली आलू की खेत में पानी पटवन कर रहे थे. इस बीच मेरे सौतेले बेटे बैजनाथ माली अपनी पत्नी ललिता देवी व पुत्र आशीष माली, अखिलेश माली, अंकित माली के साथ लाठी डंडे के साथ खेत पर पहुंचे.
इसके बाद बाप व बेटे में बहस होने लगी. इसके बाद बैजनाथ माली अपने पिता लालजी माली के साथ मारपीट करने लगे. बीच-बचाव करने गयी, तो वे लोग मुझे और मेरे पुत्र पिंटू माली व सोनू माली के साथ भी मारपीट की. मारपीट में मेरे पति गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद इसकी सूचना आसपास के लोगो को हुई. गंभीर अवस्था में लालजी माली को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल लाया गया.
अस्पताल के चिकित्सकों ने लालजी माली को मृत घोषित कर दिया. घटना में सोनू व पिंटू माली भी घायल हो गये. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. थाना प्रभारी ने कहा: थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. लिखित आवेदन आने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा व दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >