सीएम को काला झंडा दिखाने की थी योजना, गिरफ्तार

इचाक : मुख्यमंत्री के इचाक आने से पहले ही पुलिस ने गौतम कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि गौतम मुख्यमंत्री को कार्यक्रम के दौरान काला झंडा दिखाने वाला है. इसके बाद एसपी मयूर पटेल के निर्देश पर इचाक थाना प्रभारी नंदकिशोर दास उसके घर मोकतामा पहुंचे तथा उसे […]

इचाक : मुख्यमंत्री के इचाक आने से पहले ही पुलिस ने गौतम कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि गौतम मुख्यमंत्री को कार्यक्रम के दौरान काला झंडा दिखाने वाला है. इसके बाद एसपी मयूर पटेल के निर्देश पर इचाक थाना प्रभारी नंदकिशोर दास उसके घर मोकतामा पहुंचे तथा उसे उसके समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

गौतम कुमार आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ दुर्व्यवहार, पारा शिक्षकों की मांगों व जलसहिया की अनदेखी के अलावा इचाक व बरकट्ठा में जर्जर सड़क, बरकट्ठा कपका गांव की अंजलि कुमारी को न्याय दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर काला झंडा दिखाने वाला था. पुलिस ने गौतम के सहयोगी सुमन कुमार, आशीष कुमार, रोहित कुमार, सुनील बैद्य, रूपेश कुमार, कुलदीप कुमार, पुरुषोत्तम पांडेय को भी हिरासत में लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >