स्टेशनरी दुकान से हजारों के सामान की चोरी

पदमा : सरैया स्टैंड में मां शारदीय पुस्तक भंडार एवं स्टेशनरी दुकान से 80 हजार रुपये की चोरी हो गयी. अज्ञात अपराधी दुकान के पिछले गेट को तोड़ दुकान में घुसे और सामान लेकर फरार हो गये. दुकान सरैया निवासी अरविंद पांडेय की है. बताया जाता है कि दुर्गापूजा दशमी के दिन रात 10 बजे […]

पदमा : सरैया स्टैंड में मां शारदीय पुस्तक भंडार एवं स्टेशनरी दुकान से 80 हजार रुपये की चोरी हो गयी. अज्ञात अपराधी दुकान के पिछले गेट को तोड़ दुकान में घुसे और सामान लेकर फरार हो गये. दुकान सरैया निवासी अरविंद पांडेय की है.

बताया जाता है कि दुर्गापूजा दशमी के दिन रात 10 बजे अरविंद पांडेय दुकान बंद कर घर चले गये. सुबह दुकान का शटर खोला, तो देखा चोरी की जानकारी मिली. सूचना उन्होंने पदमा ओपी पुलिस को दी. पदमा ओपी प्रभारी ओपी पांडेय ने घटनास्थल पर मामले की जांच की. स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है. किसी भी घटना में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >