हजारीबाग में बीच सड़क पर जलकर राख हो गयी नवादा से रांची जा रही बोलेरो कार

हजारीबाग : बिहार के नवादा से झारखंड की राजधानी रांची जा रही एक बोलेरो कार डिवाइडर से टकराकर पूरी तरह जलकर राख हो गयी. कार में तीन युवक सवार थे, लेकिन समय रहते तीनों कार से निकल गये. इसलिए उनकी जान बच गयी. घटना हजारीबाग जिला में हुई. बताया गया है कि हजारीबाग जिला के […]

हजारीबाग : बिहार के नवादा से झारखंड की राजधानी रांची जा रही एक बोलेरो कार डिवाइडर से टकराकर पूरी तरह जलकर राख हो गयी. कार में तीन युवक सवार थे, लेकिन समय रहते तीनों कार से निकल गये. इसलिए उनकी जान बच गयी. घटना हजारीबाग जिला में हुई.

बताया गया है कि हजारीबाग जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंदगंज फोरलेन पर एक तेज रफ्तार बोलेरो कार शनिवार देर रात एक डिवाइडर से टकरा गयी. डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गयी और देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >