सरकारी कार्यों में दें हिंदी को महत्व

सांख्यिकी दिवस समारोह सह हिंदी कार्यशाला आयोजित हजारीबाग : राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय क्षेत्र संकाय प्रभाग के हजारीबाग स्थित उपक्षेत्रीय कार्यालय में 13वां सांख्यिकी दिवस समारोह सह हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. वहीं प्रोफेसर पीसी महालनोविस की 126वीं जयंती पर भी कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम का विषय सतत विकास लक्ष्य था. इसकी शुरुआत कार्यालय […]

सांख्यिकी दिवस समारोह सह हिंदी कार्यशाला आयोजित

हजारीबाग : राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय क्षेत्र संकाय प्रभाग के हजारीबाग स्थित उपक्षेत्रीय कार्यालय में 13वां सांख्यिकी दिवस समारोह सह हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. वहीं प्रोफेसर पीसी महालनोविस की 126वीं जयंती पर भी कार्यक्रम आयोजित किये गये.
कार्यक्रम का विषय सतत विकास लक्ष्य था. इसकी शुरुआत कार्यालय प्रमुख सूरज कुमार ने की. मुख्य अतिथि विभावि के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो आरके द्विवेदी ने व्याख्यान में कहा कि सतत विकास लक्ष्य वर्ष 2015 में न्यूयार्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र संघ के शिखर सम्मेलन में सतत विकास के 17 लक्ष्य को 2030 तक पूरा करने के लिए 193 देश के सदस्यों ने संकल्प लिया था.
भारत में इस विषय पर नीति कार्य हो रहा है. विशिष्ट अतिथि संत कोलंबा कॉलेज के हिंदी प्रो सुनील कुमार दुबे, नराकास सचिव वीरेंद्र कुमार, दामोदर घाटी निगम के राजभाषा अधिकारी जीतेंद्र कुमार झा ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला और सरकारी कार्यों को हिंदी में करने को कहा. मौके पर वरीय सांख्यिकी पदाधिकारी एमके झा, केवी शेखर, प्रमोद मिंज, नेमीचंद कुमार, तेजलाल साव, आशीष कुमार कंधवे, एसएस प्रधान, जयप्रकाश पासवान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >