उत्क्रमित मवि हर्दिया में चापानल खराब

टाटीझरिया : टाटीझरिया स्थित उत्क्रमित मवि हर्दिया में दो शौचालय व एक चापानल खराब पड़ा हुआ है. शौचालय में ताला लगा हुआ है. इस कारण विद्यालय के विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय के पारा शिक्षक भुवनेश्वर यादव ने बताया की पिछले माह ही चापाकल को बनवाया था, लेकिन फिर […]

टाटीझरिया : टाटीझरिया स्थित उत्क्रमित मवि हर्दिया में दो शौचालय व एक चापानल खराब पड़ा हुआ है. शौचालय में ताला लगा हुआ है. इस कारण विद्यालय के विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय के पारा शिक्षक भुवनेश्वर यादव ने बताया की पिछले माह ही चापाकल को बनवाया था, लेकिन फिर वहीं स्थिति हो गयी.

वहीं विद्यालय में शौचालय की स्थिति बदतर है. ग्रामीणों ने उसने ईंट-पत्थर भर कर पूरा शौचालय क्षतिग्रस्त कर दिया है. विद्यालय के बच्चों को कई दिनों से भोजन नहीं मिल पा रहा है. एक ही रूम में सभी बच्चे किसी तरह पढ़ाई करते हैं. पारा शिक्षक ने कहा कि रसोइया के नहीं रहने के कारण यह स्थिति है. इसे लेकर कई बार प्रशासन को आवेदन दिया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >