हजारीबाग : हॉलीक्रॉस स्कूल में बुधवार को मानव तस्करी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका सिस्टर कीर्ति किरण ने की. मुख्य वक्ता आशा किरण फाउंडेशन रांची की संचालिका डॉ मनीषा ने विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं और बच्चों को किस प्रकार प्रलोभन देकर उनकी तस्करी की जाती है, इसकी जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि ढाबों और होटलों में काम करनेवाले बच्चे, बेरोजगार युवतियों को पैसे और नौकरी का लालच देकर उन्हें महानगरों में ले जाया जाता है. उसके बाद उन्हें मोटी रकम लेकर दलाल बेच देते हैं. उनका बड़े पैमाने पर शोषण होता है. इनसे बाल मजदूरी कराया जाता है. आशा किरण फाउंडेशन ऐसे ही बच्चों को दलालों के चंगुल से बचाने एवं मुख्य धारा में लाने का काम करता है. सिस्टर कीर्ति किरण ने स्कूल के बच्चों से वे जागरूक करें और जरूरी पड़ने पर मदद भी करें.
