48 घंटे के भीतर गोली चलानेवाले की हो गिरफ्तारी

एसपी से मिला शिक्षकों का शिष्टमंडल हजारीबाग : शहर के कोर्रा बाबूगांव में गणित के शिक्षक एस लाल को गोली मारने की घटना को लेकर कोर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस गोली चलानेवाले आरोपियों की तलाश में जुट गयी है.पुलिस के अनुसार शिक्षक पर फायरिंग करनेवाले की पहचान कर ली गयी है. […]

एसपी से मिला शिक्षकों का शिष्टमंडल

हजारीबाग : शहर के कोर्रा बाबूगांव में गणित के शिक्षक एस लाल को गोली मारने की घटना को लेकर कोर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस गोली चलानेवाले आरोपियों की तलाश में जुट गयी है.पुलिस के अनुसार शिक्षक पर फायरिंग करनेवाले की पहचान कर ली गयी है.
कोचिंग संचालकों ने की बैठक
इधर, शिक्षक पर फायरिंग के मामले में कोचिंग संचालकों ने बैठक की. शिक्षकों के शिष्टमंडल ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी को आवेदन दिया है. संचालकों ने 48 घंटे के अंदर शिक्षक सुनील कुमार उर्फ एस लाल पर हमला करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. वहीं कोर्रा, मटवारी, बाबूगांव, देवांगना रोड में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है. घायल शिक्षक के परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >