सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, चालक गिरफ्तार

कटकमसांडी : कटकमसांडी स्थित पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के हेदलाग गांव में 407 ट्रक की चपेट में आने से मीनू दुसाध (72) की मौत हो गयी. वह हेदलाग गांव का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार मीनू घर के सामने चापानल पर स्नान करने जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने […]

कटकमसांडी : कटकमसांडी स्थित पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के हेदलाग गांव में 407 ट्रक की चपेट में आने से मीनू दुसाध (72) की मौत हो गयी. वह हेदलाग गांव का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार मीनू घर के सामने चापानल पर स्नान करने जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया. इससे मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रक गांव का ही होरिल साव चला रहा था.

घटना की जानकारी मिलने पर पेलावल ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है. पेलावल अंचल इंस्पेक्टर बीपी महतो ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ था.

अभियान आज: हजारीबाग. लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर खतियानी परिवार एवं मानसरोवर सोसाइटी की ओर से छह अप्रैल सुबह सात बजे से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसकी शुरुआत वनांचल विद्या मंदिर प्रांगण से जुलूस के रूप में होगी. जुलूस जबरा, कोर्रा, लाखे, ओरिया, नूतन नगर का भ्रमण करेगा. वहीं लोगों से वोट देने की अपील की जायेगी. यह जानकारी बाबूभाई विद्रोही ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >