बड़कागांव : ......और कश्मीर में तैनात बेटे की चिंता में पिता की हो गई मौत

बड़कागांव : जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के जवान सुधीर कुमार के पिता कुलेश्वर महतो (55) का निधन हार्ट अटैक से उनके आवास सांढ़ में हो गया. 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आत्मघाती हमला होने के कारण 42 जवान शहीद हो गये थे. जम्मू कश्मीर में सुधीर कुमार सीआरपीएफ […]

बड़कागांव : जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के जवान सुधीर कुमार के पिता कुलेश्वर महतो (55) का निधन हार्ट अटैक से उनके आवास सांढ़ में हो गया. 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आत्मघाती हमला होने के कारण 42 जवान शहीद हो गये थे. जम्मू कश्मीर में सुधीर कुमार सीआरपीएफ जवान के रूप में तैनात हैं.

इससे उनके पिता कुलेश्वर महतो अपने देश व पुत्र को लेकर काफी चिंतित रहते थे. कुलेश्वर महतो सीसीएल उरीमारी में कार्यरत थे. कुलेश्वर महतो अपनी बहन के ससुर के अग्नि संस्कार में भी शामिल हुए थे. इसके बाद उरीमारी सीसीएल से रविवार को वह अपने घर सांढ़ लौटे थे. अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी और अस्पताल जाने से पहले ही शाम साढ़े छह बजे उनकी मौत हो गयी. अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >