बरकट्ठा में अवैध स्प्रिट लदी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, भारी मात्रा में स्प्रिट जब्‍त

बरकट्ठा : बरकट्ठा प्रखंड कार्यालय के समीप अवैध स्प्रिट लदी बोलरो पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. पुलिस ने गाड़ी से बड़ी मात्रा में स्प्रिट बरामद किया. घटना शुक्रवार की सुबह बगोदर की ओर से आ रही पिकअप वैन गाड़ी नंबर BR 26G 6080 अनियंत्रित होकर एक पेड से टकरा गयी. दुर्घटना के बाद वैन मालिक […]

बरकट्ठा : बरकट्ठा प्रखंड कार्यालय के समीप अवैध स्प्रिट लदी बोलरो पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. पुलिस ने गाड़ी से बड़ी मात्रा में स्प्रिट बरामद किया. घटना शुक्रवार की सुबह बगोदर की ओर से आ रही पिकअप वैन गाड़ी नंबर BR 26G 6080 अनियंत्रित होकर एक पेड से टकरा गयी.

दुर्घटना के बाद वैन मालिक कमलेश प्रसाद औरंगाबाद बिहार निवासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. पिकअप वैन में अवैध ढंग से जार में स्प्रिट को भरकर ले जाया जा रहा था. गाड़ी के अंदर 20 जार में रखें लगभग 500 लीटर अवैध स्प्रिट के उपर सब्जी का खाली कैरेट रखा हुआ था, जो दुर्घटना के बाद बिखर गया.

पुलिस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को स्प्रिट समेत जप्त कर अपने साथ थाने ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >