हजारीबाग में किसने किया हिरण का शिकार?

बड़कागांव: कर्णपुरा क्षेत्र के महुदी जंगल में एक हिरण के शिकार की खबर है. हिरण की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया. बताया जाता है कि बुधवार को किसी ने एक हिरण को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना बुधवार […]

बड़कागांव: कर्णपुरा क्षेत्र के महुदी जंगल में एक हिरण के शिकार की खबर है. हिरण की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया.

बताया जाता है कि बुधवार को किसी ने एक हिरण को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना बुधवार को दिन के करीब दो बजे की है. कयास लगाया जा रहा है कि शिकार खेलने के उद्देश्य से कुछ लोग जंगल घुसे और हिरण पर फायरिंग की. घायल हिरण गांव की ओर जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी.

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही वन क्षेत्र पदाधिकारी तरुण कुमार सिंह कर्मियों के साथ महुदी जंगल पहुंचे और मामले की छानबीन की. हिरण को वनकर्मियों ने पोस्टमार्टम के लिए बड़कागांव पशु चिकित्सालय पहुंचाया. वन विभाग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि हिरण को गोली लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >