तैराकी चैंपियनशिप में 115 तैराकों ने दिखाया दम

हजारीबाग में आयोजित चौथी जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी प्रतियोगिता में 115 तैराकों ने भाग लिया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

हजारीबाग. हजारीबाग तैराकी संघ के तत्वावधान में चौथी जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप-2026 का आयोजन रविवार को कनहरी स्थित द अनंता बाय द हिल के स्विमिंग पूल में हुआ. प्रतियोगिता में जिले के 90 बालक और 25 बालिकाओं सहित कुल 115 तैराकों ने भाग लिया. विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का उदघाटन सांसद मनीष जायसवाल ने किया.

उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है. पुरस्कार वितरण समारोह में शेफाली गुप्ता, श्रद्धानंद सिंह सहित खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित थे.

अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया. तैराकी संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग के तैराक राज्य स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर संसाधन मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं.

प्रतियोगिता के सफल संचालन में सचिव प्रहलाद सिंह, मनु कुमार राणा, सत्यम कुमार, गणपति राम, बाबूलाल राम, ऋषभ रविदास, ऋतिक राणा, गौरव कुमार राणा, बेंजामिन बरोई, रविंद्र कुमार, कुमकुम कुमारी एवं मो जीशान सहित तकनीकी टीम की अहम भूमिका रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >