बंगाल से दिल्ली जा रही कार हजारीबाग में दुर्घटनाग्रस्त

चौपारण : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में जीटी रोड पर स्थित महानेटांड़ के पास बंगाल से दिल्ली लौट रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में कार पर सवार चार लोग घायल हो गये. घाहलों को एक राहगीर ने अपनी कार से इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिली, तो पुलिस […]

चौपारण : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में जीटी रोड पर स्थित महानेटांड़ के पास बंगाल से दिल्ली लौट रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में कार पर सवार चार लोग घायल हो गये. घाहलों को एक राहगीर ने अपनी कार से इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिली, तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार (DL 7 CT 6479) को अपने कब्जे में ले लिया. घटना में मो आलम (28), सुब्रतो (22) गंभीर रूप से घायल हो गये. कार पर सवार राज कुमार ने बताया कि वे लोग पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से दिल्ली लौट रहे थे. जीटी रोड पर एक बड़ा पत्थर से कार टकरा गया. फलस्वरूप कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >