दुल्ला शाह बाबा का तीन दिवसीय उर्स संपन्न

यूपी के दिलवर मिराज व मुंबई के आसिफ मलिक ने कलामों से बांधा समां

चौपारण. चयकला स्थित सूफी संत हजरत दुल्ला शाह बाबा का सालाना तीन दिवसीय उर्स रविवार देर रात संपन्न हो गया. उर्स के दौरान क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे और बाबा के दरबार में चादरपोशी कर सुख-शांति एवं समृद्धि की दुआएं मांगीं. मौके पर आयोजित महफिले कव्वाली में मशहूर कव्वालों ने अपनी प्रस्तुति से रात भर दर्शकों को बांधे रखा. उर्स के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के दिलवर मिराज एवं मुंबई के आसिफ मलिक ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश किये, जिस पर लोग देर रात तक झूमते रहे. देशभक्ति व भाईचारे पर एक से बढ़कर एक लतीफे सुनाये. आयोजन में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, संजय मेहता, मो शाकिर अख्तर उर्फ भुन्नू बाबू, आजसू के मोनू अख्तर, विकास यादव, इमरान खान, बीरबल साहू, इकबाल रजा, तौकीर रजा, ताहिर अंसारी सहित कई लोग शामिल हुए. उर्स के सफल आयोजन पर उर्स कमेटी चय दरगाह की ओर से चयकला के मुखिया पति मौलाना हेलाल अख्तर एवं पंसस फैजान अजमेरी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. उर्स के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने में थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी एवं प्रशासन सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >