पूर्ववर्ती छात्रों ने मनाया सिल्वर जुबली

सरस्वती उच्च विद्यालय दारू

दारू. सरस्वती उच्च विद्यालय दारू के 2001 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने सिल्वर जुबली समारोह सोमवार को अनंता होटल में मनाया. इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों ने केक काटा. पुरानी यादें ताजा कीं. जीवन की सफलताओं और अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा किया. कहा कि लंबे समय बाद इस तरह एक मंच पर मिलना उनके लिए बेहद यादगार पल रहा. समारोह के बाद सभी ने कन्हरी हिल का भ्रमण किया. प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पिकनिक का आनंद उठाया. पूर्ववर्ती छात्रों में डीएसपी अरविंद कुमार, रितेश सिन्हा, रामप्रसाद मंडल, दयाल कुमार, शिवनंदन कुमार, बिनोद कुमार, नरेश प्रसाद, अजय कुमार, विनय कुमार, गौतम कुमार, श्वेता सिन्हा उर्फ पम्मी, सलोनी कुमारी, अंजना कुमारी, अर्चना कुमारी, संजू कुमारी, पूनम कुमारी और सुशीला कुमारी सहित कई अन्य पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं शामिल थे.

बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान

विष्णुगढ़. इलाके में बेमौसम बारिश से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी और फसलों को नुकसान हुआ है. इलाके में रविवार की रात व सोमवार को दोपहर बारिश हुई. सिमरिया गांव निवासी किसान हीरालाल प्रसाद यादव ने बताया कि वर्षा होने के कारण गेहूं, टमाटर, प्याज की खेती को नुकसान पहुंचा है. सबसे अधिक महुआ को नुकसान हुआ. धूप रहने के कारण महुआ अधिक गिरता था, लेकिन वर्षा हो जाने पर इसका भारी नुकसान हुआ. वहीं गेहूं, टमाटर के खेतों में पानी भर गया है. इधर, बारिश से कच्ची सड़कों की स्थिति खराब हो गयी है. जगह-जगह पानी जमा हो गया है. जिसके कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >