ट्रक चालक पर केस दर्ज

दुर्घटना में खलासी की मौत का मामला

बरकट्ठा. गोरहर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में खलासी की मौत को लेकर मामला दर्ज किया गया है. विगत दो-तीन अप्रैल की मध्य रात्रि गोरहर पुल के समीप जीटी रोड पर दो वाहनों की भिड़ंत हो गयी थी. हादसे में ट्रक जेएच10सीके-3360 के खलासी ग्राम बनोखर टोला, रौधी विगहा, थाना मदनपुर, औरंगाबाद (बिहार) निवासी अमृत कुमार उर्फ गोलू (20 वर्ष) की दबकर मौत हो गयी थी. घटना के बाबत मृतक के पिता जगन भुइयां ने गोरहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने बताया है कि पुत्र अमृत कुमार उक्त ट्रक में खलासी था. ट्रक धनबाद से कोयला लोड कर दिल्ली जा रहा था. गोरहर पुल के पास विपरीत दिशा से अज्ञात वाहन की रोशनी पड़ने के कारण चालक ने आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें उनके पुत्र अमृत कुमार की मृत्यु घटनास्थल पर हो गयी. उन्होंने ट्रक नंबर जेएच10सीके-3360 के चालक पर तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण पुत्र की मृत्यु हो जाने को लेकर कार्रवाई की मांग की है.

नाबालिग बरामद, भगाने का आरोपी गिरफ्तार

बड़कागांव. पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया. इस संबंध में नाबालिग की मां ने बड़कागांव थाना में आवेदन दिया था. जिसमें एक युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था. मामले पर थाना प्रभारी ने तत्काल संज्ञान लिया. पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की अौर 12 घंटे के अंदर नाबालिग को बरामद कर लिया. आरोपी पंकज करमाली (पिता मघा करमाली) चेपाखुर्द गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >