JSSC CGL पर हाईकोर्ट के फैसले से अभ्यर्थियों के चेहरे पर लौटी खुशी, जमीन चूमकर मनाया जश्न

झारखंड हाईकोर्ट के एक अहम फैसले के बाद JSSC CGL से चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी लौट आई है. अपनी सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने अदालत के आदेश के बाद जश्न मनाया. इस फैसले ने वर्षों की मेहनत को न्याय दिलाया है.

JSSC CGL Exam: झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के बाद JSSC CGL से जुड़े चयनित अभ्यर्थियों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला. प्रोजेक्ट भवन के बाहर पिछले चार दिनों से अपनी सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने अदालत के आदेश के बाद भावुक होकर जमीन को चूमा और जमकर जश्न मनाया. अभ्यर्थियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और अपनी खुशी का इजहार किया.

राष्ट्रगान के साथ जताया न्यायपालिका का आभार

अदालत के फैसले के बाद प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान गाया. इसके बाद सचिवालय के मुख्य द्वार के सामने काफी देर तक खुशी का माहौल बना रहा. अभ्यर्थियों ने न्यायपालिका के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अदालत के फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिली है. कई दिनों से सड़क पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के चेहरों पर इस दौरान सुकून और उम्मीद साफ नजर आई.

ये भी पढ़ें- JSSC भर्ती घोटाला: 2022 में CID के पास थी अरुण की पूरी कुंडली, 4 साल बाद हुई गिरफ्तारी

बोले- वर्षों की मेहनत को मिला न्याय

चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका चयन मेरिट के आधार पर हुआ है और वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे थे. अचानक लिए गए फैसले के बाद उनके भविष्य और नौकरी को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई थी. अब हाईकोर्ट के आदेश से उन्हें राहत मिली है. अभ्यर्थियों ने इसे उनकी मेहनत और सत्य की जीत बताते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी उनके अधिकारों और सेवा सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा.

22 परीक्षाएं रद्द करने के फैसले के बाद शुरू हुआ था आंदोलन

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 18 अगस्त की देर रात अधिसूचना जारी कर 22 परीक्षाओं को रद्द करने, छह परीक्षाओं को स्थगित करने और 17 परीक्षाओं में संभावित अनियमितता की जांच कराने का फैसला लिया था. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन के मुख्य द्वार के सामने आंदोलन शुरू कर दिया था. पिछले चार दिनों से जारी प्रदर्शन के बीच हाईकोर्ट के फैसले को अभ्यर्थियों ने बड़ी राहत के रूप में देखा और मौके पर ही खुशी मनाई.

ये भी पढ़ें- शिक्षक की कमी से परेशान छात्राओं ने घेरा ब्लॉक, प्रदर्शन के दौरान कई हुईं बेहोश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >