पालकोट. थाना क्षेत्र के सोलगा गांव निवासी स्वर्गीय मिखाइल खड़िया के पुत्र भौंरा खड़िया (41) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना सोमवार दोपहर की है. भौंरा दोपहर में अपने घर के समीप खड़ा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन उसे धक्का मारकर वहां से भाग गया. इससे भौंरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद परिजनों ने भौंरा को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट ले गये. जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत भौंरा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे पालकोट थाना के एएसआइ प्रमोद कुमार ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. पुलिस ने उक्त अज्ञात वाहन को पकड़ने में जुटी है.
