Netarhat : स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

गुमला के नेतरहाट में बॉक्साइट लदे ट्रक की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.

नेतरहाट. नेतरहाट थाना क्षेत्र के कटरो कोना गांव के 19 वर्षीय राजमोहन नगेसिया की सड़क हादसे में मौत हो गयी. महुआडांड़ से लौटने के दौरान उसकी स्कूटी को तेज रफ्तार बॉक्साइट लदे ट्रक ने टक्कर मार दी.

दुर्घटना में राजमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नेतरहाट अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया.

परिजन रविवार की शाम करीब सात बजे घायल राजमोहन को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >