जलका मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होने से युवक घायल

घाघरा के जलका मोड़ के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुमला रेफर किया गया है.

घाघरा. घाघरा थाना क्षेत्र के जलका मोड़ के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से कुंदो गांव निवासी निपुण उरांव (26) गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार निपुण उरांव रविवार को अपनी मोटरसाइकिल से जलका की ओर जा रहा था.

इसी दौरान जलका मोड़ के समीप अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी और वह सड़क पर गिर पड़ा. दुर्घटना में उसके सिर और चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया.

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >