बाइक की टक्कर से युवक घायल

रिम्स रेफर किया गया

रिम्स रेफर किया गया रायडीह. थाना क्षेत्र के हाई स्कूल रायडीह के समीप सामने बाइक खड़ी कर क्लवर्ट पर बैठे सलकाया निवासी गौतम राम (15) को बाइक सवार करंज निवासी अरुण मुंडा (20) ने टक्कर मार दी. घटना में गौतम की बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. टक्कर में गौतम घायल हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी रायडीह में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. सदर अस्पताल गुमला में गौतम की स्थिति ठीक नहीं होने पर चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >