पालकोट में दर्दनाक शाम, बाइक की सीधी भिड़ंत में युवक ने तोड़ा दम; बोलेरो की टक्कर से व्यक्ति घायल

गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस जांच में जुटी है.

गुमला. पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा में शाम को अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घटनाओं के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पहली घटना बघिमा पंचायत भवन के समीप शाम करीब सात बजे हुई. सिसई थाना क्षेत्र के समल असरो गांव निवासी 30 वर्षीय जागेश्वर गोप बाइक से पालकोट से अपने गांव लौट रहे थे.

इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी. हादसे में जागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पालकोट पुलिस ने शव को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ गणेश राम ने जांच के बाद मौत की पुष्टि की. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे. वहीं, दूसरी घटना पालकोट रोड स्थित बेसिक स्कूल बाघिमा के समीप देर शाम हुई.

मुरुमकेला बघिमा निवासी 48 वर्षीय सुरेंद्र सिंह किराना दुकान से सामान लेकर पैदल घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर पालकोट की ओर फरार हो गया.

परिजनों ने घायल सुरेंद्र सिंह को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर निजी वाहन से उन्हें सदर अस्पताल गुमला लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. दोनों मामलों में पुलिस फरार वाहन चालकों की तलाश और घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >