रायडीह. गुरुवार को रायडीह थाना क्षेत्र के पुरानी रायडीह गांव के 17 वर्षीय युवक महिन्द्र उरांव पिता करमु उरांव ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी जानकारी रायडीह पुलिस को दी गयी सुचना मिलते ही रायडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में किया व पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.
परिजनों ने बताया की महिन्द्र उरांव गुरुवार दिन में घर पर अकेला था. सभी सदस्य खेतों में काम करने गये थे. तभी शाम में जब घर के अन्य सदस्य काम कर लौटे तो देखा की महिन्द्र उरांव घर के अंदर फांसी लगाकर मृत झुल रहा है.
तब इसकी सूचना अगल बगल व रायडीह पुलिस को दी गयी. महिन्द्र उरांव ने फांसी क्यों लगायी इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है. इधर रायडीह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद हर पहलुओं पर जांच कर रही है.
