युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

पालकोट थाना क्षेत्र की बागेसेरा पंचायत के मलई गांव निवासी विजय उरांव (32) ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

पालकोट : पालकोट थाना क्षेत्र की बागेसेरा पंचायत के मलई गांव निवासी विजय उरांव (32) ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका शव घर के आंगन में पेड़ से लटकता बरामद किया गया. पुलिस सोमवार की सुबह गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लिया.

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी बुधनी उराइन ने बताया कि विजय खेतीबारी कर अपने परिवार की जीविका चलाता था.

गत रविवार की रात को हम सभी खाना खाकर सो रहे थे, तभी हमलोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. इसी बीच फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसने आत्महत्या क्यों की है, इसकी जानकारी नहीं है.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >