युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

थाना क्षेत्र के बेरी गांव की घटना

डुमरी. थाना क्षेत्र के बेरी गांव निवासी जितेंद्र कुजूर (28) ने अपने घर बगल के बगान में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. एसआइ मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी अंशुबाला बारला के अनुसार मृतक कुछ दिनों से तनाव में रहता है. रविवार की सुबह बैल चराने बागान की ओर ले गया था और उधर बागान में जाकर पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घर नहीं आने पर खोजबीन करने पर शव पेड़ में लटकता हुआ मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >